पांवटा साहिब (सिरमौर)। शनिवार को पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी ने स्क्रैब सेलर-कबाड़ बेचने वालों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए गए कि इनके पास कार्य करने वाले बाहरी राज्यों के कर्मियों की पूरी जानकारी थाने में दें। इस दौरान हिमाचल ड्रग फ्री ऐप और 112 ऐप के बारे में भी बताया गया। बैठक में थाना प्रभारी विजय रघुवंशी ने कहा कि बाहरी राज्यों से काम करने वालों की पूरी जानकारी आसपास के पुलिस थाना और चौकियों में दें। क्षेत्र में चोरियों समेत कई वारदातों के बाद कार्य करने वालों के फरार होने पर जानकारी नहीं मिल पाती है। कहा कि ओवरलोड कर सामग्री ट्रैक्टरों में न ले जाएं। ट्रैक्टरों में लद्दी सामग्री को कवर किया जाए।