फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की हाफ मैराथन दौड़ में दीक्षा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर यूथ ब्रिगेड पांवटा की ओर से हाफ मैराथन और साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया। नगर परिषद के खेल मैदान से दौड़ शुरू हुई। साइकिल दौड़ में युवाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रथम, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

हिमाचल यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का और महासचिव दीपक दुबे ने बताया कि शांति, सद्भावना और क्षेत्र विकास के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। 25 जनवरी को सुबह मिनी सचिवालय के पास से साइकिल दौड़ शुरू हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखा कर हाफ मैराथन को रवाना किया। मुख्य अतिथि जीएम सन फार्मा राकेश सैनी और विशिष्ट अतिथि दीपक गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से देशभक्ति, राज्य और क्षेत्र के प्रति प्रेम भावना जागृत होती है। हाफ मैराथन में प्रथम स्थान पर प्रिंस, द्वितीय स्थान पर विनीत और तृतीय स्थान पर मनदीप सिंह रहे। हाफ मैराथन के विजेता को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपये, उप विजेता को 3100 और तृतीय को 2100 रुपये नकद इनाम राशि प्रदान की गई। साइकिल दौड़ में दीपक प्रथम, उप विजेता भावेश और अर्जुन सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। तीनों विजेताओं को साइकिलें दी गईं। जबकि, छात्राओं की हाफ मैराथन दौड़ में विजेता रही दीक्षा को 1500 की राशि, उपविजेता ईशा को 1100 और तृतीय स्थान पर रही ईशा को 750 रुपये की राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में ब्रिगेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदेव सिंह वालिया, प्रेमपाल वर्मा, दर्शन सिंह, सुमन गर्ग, मानसी, हरदेव सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, नीरज वर्मा, स्नेही चावला, जयदीप यादव, करण चौहान, अरमान, आशी और सोनू समेत ब्रिगेड के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें