फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ

Thu, 18 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद नाहन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता शर्मा एवं उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता को एसडीएम नाहन टाशी संडुप ने वीरवार को नप के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। नगर परिषद में 13 में से 8 पार्षद भाजपा के होने से शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा नेता बड़ी तादाद में मौजूद रहे। शपथ समारोह में कांग्रेसी नेत्री कुंजना भी मौजूद रहीं। समारोह में विशेष रूप से नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, नाहन मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, जिला परिषद कालाअंब से विनय गुप्ता, बनकला से मनीष, पार्षद रेखा तोमर, मधु अत्रि, श्यामा देवी, नीलम सैनी, सरोज बाला, प्रदीप सहोत्रा, शुभम सैनी, नप के पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद नीति अग्रवाल, पूजा तोमर, रेशमा रानी, विशाल तोमर, ओपी सैनी, राकेश गर्ग व स्नेह गर्ग सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें