फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों की किट में ओआरएस का घोल करें सुनिश्चित : डॉ. संजय शर्मा

Thu, 09 Jun 2016 11:20 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
पौड़ी में मौसमी बीमारी होने से जिला अस्पताल पहुंचे पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर की मासिक बैठक वीरवार को नर्सिंग स्कूल डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, अस्पताल नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएमओ ने कहा कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों का तय मानकों के आधार पर क्रियान्वयन करने आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सिरमौर जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्थिति और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्वास्थ्य से जुड़े कर्मियों को अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है। डॉ. विधि तोमर ने कार्यक्रम कायाकल्प पर जोर देते हुए बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में स्वच्छता के तय मानकों को पूरा करने वाले सभी अस्पतालों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

बैठक में सीएमओ ने सभी बीएमओ और एसएमओ को निर्देश दिए कि वह अस्पतालों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को दें। सभी खंड चिकित्सा अधिकारी आशा वर्करों की किट में ओआरएस की उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही आशा वर्करों को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में 56 दवाइयां मरीजों को मुफ्त देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, सभी खंडों के चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें