फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 100 में से केवल 15 उद्योगों ने ही कराया मजदूरों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कामगारों के पुलिस सत्यापन को लेकर उद्योगों की उदासीनता सामने आई है। पुलिस विभाग की ओर से अभी तक करीब 100 उद्योगों को पत्र जारी कर अपने यहां कार्यरत कामगारों का सत्यापन करवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इनमें से केवल 15 उद्योगों ने ही सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की है।
पुलिस के अनुसार सत्यापन की धीमी गति के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है। कालाअंब थाना प्रभारी बलवंत सिंह लगातार उद्योग संचालकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने यहां कार्यरत सभी कामगारों का पुलिस सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर करवाएं, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अभियान के पहले चरण में औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कामगारों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद दूसरे चरण में कालाअंब क्षेत्र में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन अभियान शुरू किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि कालाअंब पुलिस उद्योगों में कार्यरत कामगारों का सत्यापन कर रही है। उन्होंने सभी उद्योग संचालकों से अपील की है कि वे अपने-अपने उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन जल्द पूरा करवाकर पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें