फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन


पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
पुरुवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के मानपुर देवड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर लुड़क गया जिसमें 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुरुवाला थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मेहरुवाला निवासी रविंद्र कुमार (31) ट्रैक्टर लेकर मानपुर देवड़ा की तरफ जा रहा था। अचानक एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। हादसे में रविंद्र घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी जीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि पुरुवाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें