फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पारंपरिक वेशभूषा में मोगीनंद के छात्रों ने सजाए पारंपरिक व्यंजन

विज्ञापन
मोगीनंद स्कूल में फूड प्रदर्शनी के दौरान अपने बनाए व्यंजनों के साथ छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत हिमाचली और केरल के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। मोगीनंद विद्यालय के छात्रों ने दोनों राज्यों की पारंपरिक व्यंजनों को पारंपरिक वेशभूषा में पेश किया। हिमाचली वेशभूषा में विद्यालय के छात्रों ने जहां हिमाचली व्यंजनों असकली, खीर-पूड़े, पटांडे, अकतोरी, लुश्के, चटनी और नमकीन सीडू की प्रदर्शनी लगाई, वहीं केरल की वेशभूषा में छात्रों ने केवल के व्यंजनों इडली, सांभर, डोसा, ढोकला, पाईसम और पोहा को प्रदर्शित किया। छात्रों ने इन व्यंजनों को स्वयं तैयार किया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले भारतीय व्यंजनों में लिट्टी चोखा, वेज बिरयानी भी इस प्रदर्शनी का हिस्सा रहे। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मोगीनंद विद्यालय की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना ने बताया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विद्यालय में छात्रों ने दो राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया। सभी व्यंजन प्रतिभागी बच्चों ने खुद तैयार किए। -संवाद

मोगीनंद स्कूल में फूड प्रदर्शनी के दौरान अपने बनाए व्यंजनों के साथ छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें