फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: समर शिविर में चित्रकला और भाषण में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
शमशेर स्कूल नाहन में समर शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में समर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पीपल ईको क्लब के सौजन्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन वीरवार को चित्रकला, भाषण और नारा लेखन स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इसमें 32 बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा स्थायी खाद्य प्रणाली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। क्लब की प्रभारी वीना सोहल ने बताया कि समर शिविर आयोजित किया जा रहा है। हर रोज नई-नई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान समेत शिक्षिका नीता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें