फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
हरिपुरधार नाहन सड़क पर मटयानी के करीब दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो कैंपर। संवाद
विज्ञापन
पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन

नाहन-हरिपुरधार सड़क पर हादसा, जांच जारी
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी

नौहराधार (सिरमौर)। हरिपुरधार में सोमवार रात को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बोलेरो कैंपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिपुरधार-नाहन सड़क पर मटयानी, हरिपुरधार से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक कमल ठाकुर (34) पुत्र कुम्भीया राम निवासी गांव खड़ाह की दर्दनाक मौत हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे में मौत का शिकार हुआ युवक हरिपुरधार में किराना की दुकान चलाता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डढवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की तहकीकात जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि प्रदान की गई है।

हरिपुरधार नाहन सड़क पर मटयानी के करीब दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो कैंपर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें