फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कार की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाकुआं में हादसा: महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज, माजरा पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


-पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा क्षेत्र के तहत धौलाकुआं में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुआ, जिसे एक महिला चला रही थी। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पुष्पेंद्र निवासी गांव जाटोंवाला (डाकघर कोलर), अपने चचेरे भाई वंश के साथ धौलाकुआं से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से पांवटा साहिब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (एचपी-17एच-8343) ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र को नाहन अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल वंश को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही वंश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार चालक महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें