फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: काहन में कार से टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार मोड़ते समय हुआ हादसा, पच्छाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। सराहां के समीप काहन गांव में रात को एक बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक राजेश कुमार निवासी गांव बनाड़, गागल शिकोर, पच्छाद की मौत हो गई। पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत में काहन निवासी राकेश गौतम ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे सराहां की ओर से कार नंबर एचपी-16एए-4413 आई और सड़क पर रुकी। चालक ने इंडिकेटर देकर कार को धीरे-धीरे मोड़ना शुरू किया। कार लगभग पूरी तरह मुड़ चुकी थी, इसी दौरान सराहां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल नंबर एचआर-03-जेड-0823 बिना ब्रेक लगाए कार के आगे चालक की तरफ जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर के कारण मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गया। कार में तीन युवक सवार थे और कार नितेश नेहरू चला रहा था। हादसे के बाद राजेश कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मृतक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई। हादसे के संबंध में पच्छाद थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें