फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बायला में बाइक स्किड होने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुकाजी के अंतर्गत बायला के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर स्किड होने से पेश आया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डबरोग (कांसर) निवासी 40 वर्षीय अरुण लाल मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान बायला के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। हादसे में अरुण लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना हादसे का कारण सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें