फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पत्थर गिरने से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्थर गिरने से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान पेश आया हादसा
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन : एएसपी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विकासखंड नाहन के काटल गांव के समीप श्मशानघाट के लिए किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां निर्माण कार्य के दौरान पत्थर गिरने के बाद एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार काटल के समीप श्मशानघाट के लिए संपर्क सड़क का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पत्थर गिर गया और रामचंद्र, जगदीप व दीपांशु पत्थर की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन लाया गया, जहां राम चंद्र (20) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कमलाड़, कांसर को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जगदीप चौहान निवासी काटल व दीपांशु शर्मा निवासी जामन की सैर का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें