फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कार खाई में गिरी<bha>;</bha> एक महात्मा की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवाहल-नेरीपुल मार्ग पर धारटूखाड़ी के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुलबाहल-नेरीपुल मार्ग में धारटूखाड़ी के समीप एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

धारटूखाड़ी निवासी दुकानदार साहिल ने पुलिस को सूचना दी कि वह वीरवार सायं करीब साढ़े सात बजे दुकान के बाहर सड़क में खड़ा था। उसे मंदिर के पीछे भुज्जल की तरफ एक गाड़ी की लाइटें सड़क से नीचे गिरते हुए दिखाई दीं। वह स्थानीय लोगों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां देखा कि एक सफेद रंग की कार नाले में गिरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में एक बाबा कराह रहा था, उसे तुरंत सड़क पर लाया गया। जबकि दूसरा व्यक्ति जो कि महात्मा ही था, वह कार के टायर के नीचे फंसा हुआ था। लोगों ने कार को उठाकर उसे बाहर निकाला तो वह मृत अवस्था में था। मृतक की पहचान अमराईनाथ, सिवाना, बाड़मेर राजस्थान निवासी, जबकि घायल महात्मा की पहचान सुरावामढ़ी, सुराणा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें