फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा पुलिस ने 5.76 ग्राम स्मैक के साथ नाहन के व्यक्ति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-नाकाबंदी के दौरान ऑल्टो की डैशबोर्ड से बरामद हुई नशे की खेप, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पांवटा साहिब पुलिस ने एक व्यक्ति को 5.76 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार टीम गश्त पर रैनबैक्सी चौक के समीप मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कच्चा टैंक नाहन निवासी रोहित विक्रम ऑल्टो कार में स्मैक लेकर नाहन की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पांवटा साहिब की ओर से आ रही ऑल्टो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 5.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बरामद नशे को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें