पांवटा पुलिस एवं सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात को गश्त के दौरान एक आरोपी को नशीली दवाओं समेत गिरफ्तार किया। देवीनगर से विश्वकर्मा चौक की तरफ आने वाली गली में संदिग्ध युवक की तलाशी ली गई। आरोपी के पास नशीली दवाइयां बरामद की गई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुरक्षा शाखा पांवटा टीम के मुख्य आरक्षी धर्म सिंह, एचसी सेवा सिंह, नवराज व पांवटा थाने के मुख्य आरक्षी आशु अग्रवाल ने पांवटा में नाका लगाया था। संयुक्त टीम पांवटा के देवीनगर एक निजी स्कूल से विश्वकर्मा चौक की तरफ आने वाली गली पर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। एक संदिग्ध व्यक्ति तलाशी होते देख घबरा गया। टीम को व्यक्ति पर संदेह हो गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के बेग की तलाशी ली। इस दौरान नशीली दवा के 936 कैप्सूल व 22 नशे की दवा शीशियां बरामद की गई हैं। आरोपी संजय कुमार पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी रामदासपुर तहसील हाजीपुर, जिला वैशाली बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी बद्रीपुर पंचायत में किराए के मकान पर रहता है। उत्तराखंड से नशीली दवा की खेप को पांवटा क्षेत्र में पहुंचाई जा रही थी।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से मंगलवार तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।