फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अंतिम दिन 5200 श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

विज्ञापन
त्रिलोकपुर मंदिर में देवी मां की आरती करती उपायुक्त सिरमौर। संवाद
विज्ञापन
त्रिलोकपुर में चैत्र मास नवरात्र मेले का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। त्रिलोकपुर में चैत्र मास नवरात्र मेले का वीरवार को समापन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा और एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने हवन-यज्ञ और कन्या पूजन किया।
विज्ञापन

प्रात:काल मुख्य आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। वीरवार को करीब 5200 श्रद्धालुओं ने त्रिलोकपुर पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास समिति के प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि मेला शुरुआत से लेकर समापन तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन में सभी विभागों के कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान दिया। मेले के समापन के साथ ही शुक्रवार से मंदिर आम दिनों की तरह निर्धारित समयानुसार श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, नवरात्र मेले के समाप्त होते ही अस्थायी रूप से लगी दुकानों के संचालकों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें