फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जवाहर नवोदय पहुंचकर पूर्व छात्रों ने बच्चों के साथ साझा किए अपने अनुभव

विज्ञापन
जेएनवी नाहन में पूर्व छात्र मिलन समारोह के दौरान मौजूद पूर्व छात्र। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में रविवार को पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र पहुंचे। इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय स्कूल नाहन से शिक्षा ग्रहण कर चुके जनसेना पार्टी के सांसद उदय श्रीनिवास भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने यहां स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव को साझा किए, वहीं यहां पहुंचे अपने सहपाठियों के साथ पुरानी यादों को ताजा किया। इस मौके पर वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद उदय श्रीनिवास ने कहा कि साल 1999 से साल 2002 तक उन्होंने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की और आज उन्हें सांसद बनने के बाद फिर से स्कूल में पहुंचने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा आज स्कूल में काफी बदलाव हुए हैं और बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ एक अच्छा पढ़ाई का माहौल मिल रहा है।

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के 10 साल प्रधानाचार्य रह चुके आरपी डोभाल ने बताया कि आज उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्र देश के विभिन्न हिस्सों में अहम पदों पर बैठे हुए हैं जिसमें कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्रधानाचार्य डॉ. जेपी बलोदी ने बताया कि विद्यालय में पहुंचे पूर्व छात्रों ने स्कूली बच्चों के साथ अपने अनुभव को साझा किया है और यह पुराने छात्र स्कूली बच्चों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय गुरुकुल की तरह काम करते हैं जो छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देते हैं। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में सेवाएं देना एक तपस्या के समान है। इस अवसर पर पूर्व छात्र देवेंद्र वर्मा, सुमन, योजना मेहता समेत अन्य मौजूद रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें