संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ग्राम पंचायत ददाहू में शनिवार को आयोजित हुई पहली बैठक में पांच महिला और चार पुरुष सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। पंचायत प्रधान पंकज गर्ग ने सभी वार्ड सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ददाहू पंचायत के समग्र विकास को लेकर वार्डों को तरजीह दी जाएगी और पंचायत के चुने हुए सभी जनप्रतिनिधि मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
इस दौरान वार्ड नंबर एक से प्रेमलता, दो से हेमंत शर्मा, तीन से समिता ठाकुर, चार से ऐश्वर्य गुप्ता, पांच से अरुण गुप्ता, छह से विमला देवी, सात से किरण देवी, आठ से किरण व वार्ड नंबर नौ से राजेंद्र सिंह ने यह शपथ ली। इससे पूर्व पंचायत के सभी सदस्यों व प्रतिनिधियों का पंचायत कार्यालय में स्वागत किया गया और प्रधान व उपप्रधान को कुर्सी पर बिठाया गया। इस मौके पर उप प्रधान करण जस्सल, पंचायत सचिव रणबीर सिंह सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।