फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिल्ली में लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

विज्ञापन
 पांवटा में धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से देश की राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए एनएस
विज्ञापन
पांवटा साहिब में धरना देकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम के माध्यम से भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


रजत शर्मा बोले, पेपर लीक रोकने के लिए देशभर में बने सख्त कानून

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की पांवटा साहिब इकाई ने दिल्ली में युवाओं और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही उपमंडलाधिकारी द्विज गोयल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर विभिन्न मांगें उठाईं।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में पेपर लीक रोकने के लिए देशभर में प्रभावी कानून बनाने, सभी भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आधुनिक और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने, पेपर लीक से प्रभावित परीक्षाओं का शीघ्र पुन: आयोजन कराने तथा लापरवाही या मिलीभगत के दोषी अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में शामिल स्थानीय कांग्रेस नेता असगर अली ने कहा कि करोड़ों युवाओं और विद्यार्थियों की मेहनत पर बार-बार होने वाले पेपर लीक सीधे उनके भविष्य पर प्रहार हैं। प्रदर्शन में स्थानीय एनएसयूआई इकाई के अध्यक्ष मोहित सैनी, पीयूष ठाकुर, अजय ठाकुर, कार्तिक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।-

 पांवटा में धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से देश की राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए एनएस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें