देश के वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
वीर सपूतों का बलिदान याद कर देश भक्ति और देश सेवा का संकल्प
शहीदी दिवस पर एनएसयूआई पांवटा इकाई ने रखा दो मिनट का मौन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देश की आजादी को सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु कि पुण्यतिथि पर पांवटा महाविद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एनएसयूूआई पांवटा इकाई ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान देश के शहीद वीर सपूतों के त्याग, बलिदान को याद करते हुए देश भक्ति व देश सेवा का संकल्प लिया।
पांवटा कॉलेज के पूर्व प्रभारी एवं एनएसयूआई पूर्व जिला महासचिव मनोज चौहान व प्रांजल तोमर ने कहा कि 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाता हैै। इस दौरान रविवार को गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब परिसर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा एक अहम बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में शहीद सरदार भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस पर याद किया गया। छात्रों ने शहीदी दिवस पर दो मिनट का मौन रखा। शहीदों के देश की आजादी के लिए दिए बलिदान और त्याग को पूर्ण समर्पण भाव के साथ याद किया गया। बैठक के बाद मिल कर सभी छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव प्रभारी मनोज चौहान ने कहा कि सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम वीर शहीदोंं के सर्वोच्च त्याग बलिदान को याद रखते हुए उनके आदर्श और सिद्धांतों पर चलकर अपने देश के सपने को साकार बनाने में योगदान करेंगे।
इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व जिला महासचिव मनोज चौहान, प्रांजल तोमर, अंकित शर्मा, पीयूष, साक्षी, पीयूष, शुभम समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
...