सचित्र-
एनएसयूआई ने नाहन आईटीआई में छात्रों के साथ बैठक आयोजित की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने नाहन आईटीआई में छात्रों के साथ बैठक आयोजित की जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने छात्रों को एनएसयूआई संगठन की विचारधारा से अवगत करवाकर संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।
मनदीप ठाकुर ने कहा कि उनका संगठन सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलता है। कभी भी हिंसा और नफरत फैलाने वाली बात नहीं करता। संगठन का कार्य छात्रों के हितों की बात करना और उनकी समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाकर सरकार से हल करवाना है।