फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने दिया नशामुक्त युवा और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

Sun, 18 Oct 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
पझौता महाविद्यालय की इकाई ने जदोल टपरोली स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

योग, पारंपरिक खेलों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता की एनएसएस इकाई ने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत : हंड्रेड वीक संकल्प अभियान’ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जदोल टपरोली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ‘फिट यूथ, एडिक्शन फ्री यूथ’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौरा के विद्यार्थियों ने योग प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर और मटका फोड़ सहित छह पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन का संदेश दिया।
विज्ञापन

सनौरा स्कूल के शारीरिक शिक्षा अध्यापक विनय कुमार चौहान ने योग और पारंपरिक खेलों में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। जदोल टपरोली स्कूल की प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने कहा कि योग और खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पझौता महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का हिस्सा है। क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ की ओर से अभियान के लिए महाविद्यालय की एनएसएस इकाई का चयन होना गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवी कविता चौहान ने किया, जबकि नेहा वर्मा ने आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें