फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दिल्ली से लौटे एनएसएस स्वयं सेवियों का महाविद्यालय में किया स्वागत

विज्ञापन
नाहन कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों के साथ दिल्ली में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौटे एनएसएस
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे एनएसएस स्वयं सेवियों का महाविद्यालय में किया स्वागत
लाल किले के अनुभवों को आदर्श और साक्षी ने सभी से किया सांझा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के स्वयंसेवी आदर्श कुमार और साक्षी के नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सफल सहभागिता के बाद महाविद्यालय में लौटने पर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी, एनएसएस और आरएंडआर तीनों इकाइयों से संयुक्त रूप से अपने अनुभवों को साझा किया।
आदर्श व साक्षी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक व प्रो लक्षिता को दिया। प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने दोनों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने स्वयं सेवियों के चयन के लिए एनएसएस के राज्य समन्वयक डॉ. एचएल शर्मा व भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय के क्षेत्रीय युवा अधिकारी जयभगवान व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ. विनीत का आभार व्यक्त किया।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें