फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सुरला स्कूल में एनएसएस स्वयं सेवकों ने करी सफाई

विज्ञापन
सुरला स्कूल में सफाई कार्य में जुटे एनएसएस स्वयं सेवी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में सुबह क्षेत्र में निकाली प्रभात फेरी


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। स्वयं सेवियों ने शिक्षकों के साथ क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मोहन लाल शर्मा ने सभी स्वयंसेवियों को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्वयं सेवियों ने दिन में स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। बता दें कि शिविर में 13 छात्राओं और 12 छात्रों सहित 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। सात दिनों में विभिन्न सामाजिक, जागरूकता और श्रमदान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी मोहन लाल शर्मा, सहयोगी सतिन्द्र कौर और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें