फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बुजुर्ग महिलाओं ने विद्यार्थियों के साथ साझा किए अपने जीवन के अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएसएस शिविर में तीन पीढ़ियों की महिलाओं के अनुभवों का हुआ संगम
विज्ञापन

- बुजुर्ग महिलाओं ने साझा किए संघर्ष और जीवन के अनकहे पहलू
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय रोनहाट में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर में एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें रोनहाट की तीन बुजुर्ग महिलाओं ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए। दुर्गा देवी (80), रुक्मिणी देवी (70) और गुलाबो देवी (60) को इस संवाद के लिए आमंत्रित किया गया था। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नलिन रमौल, पिंकी रमौल, कार्यक्रम अधिकारी मंजना शर्मा, कृतिका सैनी, बंदना अत्री और अनिल कुमार ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत एवं सम्मान किया। सत्र का संचालन शिविर नायक अमन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

संवाद के दौरान स्वयंसेवकों ने बुजुर्ग महिलाओं से पुराने रीति-रिवाजों, सामाजिक परंपराओं, महिलाओं की तत्कालीन स्थिति और उस दौर की रूढ़िवादी सोच को लेकर सवाल पूछे। पहाड़ी बोली में बातचीत करते हुए महिलाओं ने अपने बचपन और जवानी के दिनों की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उस समय कई लड़कियां पढ़ना चाहती थीं, लेकिन सामाजिक परिस्थितियों और पारिवारिक दबावों के चलते उन्हें शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नहीं मिल पाता था। इस दौरान महिलाओं के शिक्षा, विचारों, सपनों और आकांक्षाओं के साथ उनके जीवन संघर्षों पर भी चर्चा हुई। बीते समय में बेटियों के सीमित अवसरों और आज की पीढ़ी के सामने उपलब्ध नए रास्तों के बीच तुलना ने विद्यार्थियों को भावुक कर दिया। संवाद सत्र में कॉलेज की छात्राओं, उनकी माताओं की पीढ़ी और दादी-नानी की पीढ़ी के अनुभवों का अनूठा संगम देखने को मिला। बुजुर्ग महिलाओं को परिवार और समाज के अनुभवों की जीवंत पुस्तक के रूप में सामने लाने की यह पहल युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करने का माध्यम बनी। इस दौरान उनकी ऊर्जा और उमंग ने विद्यार्थियों को उम्र की सीमाओं से परे उत्साह और जीवन के प्रति सकारात्मकता का संदेश दिया।-
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें