अंजना शर्मा ने युवाओं को समस्याओं का निवारण करने के बताए तरीके
शमशेर स्कूल में एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवी किए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रभात फेरी व योग से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवियों ने एनएसएस प्रभारी राकेश मोहन शर्मा की अगुवाई में स्कूल परिसर की क्यारियों की गुड़ाई, अवांछित घास हटाने जैसे कार्य किए। दोपहर बाद के सत्र में अंग्रेजी प्रवक्ता अंजना शर्मा स्रोत व्यक्ति के रूप में शामिल हुईं।
अंजना शर्मा ने स्वयंसेवियों को युवाओं की समस्याओं को सामने रखते हुए उसके समाधान के तरीके भी बताए। अपनी प्रभावशाली वक्तव्य में अंजना शर्मा ने युवाओं के समक्ष आने वाली प्रत्येक समस्या को उजागर किया और उसके समाधान पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी राकेश मोहन शर्मा ने की, जबकि पोलो टीम इंडिया की कप्तान दीपिका ठाकुर, व्यावसायिक शिक्षक दीपक कुमार और निकिता विशेष रूप से मौजूद रहीं।
संवाद
शमशेर स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करतीं अंजना शर्मा। संवाद