नाहन/शिलाई(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवक स्वच्छता, जागरूकता समेत अन्य गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता रीटा गुप्ता ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया और एनएसएस शिविर में शामिल हुई। रीटा गुप्ता ने स्वयंसेवकों को देश सेवा के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा एनएसएस का मूल मंत्र ही खुद से पहले दूसरे की मदद करना है। उन्होंने इस शिविर की प्रशंसा की और यहां आयोजित की जा रही गतिविधियों की सराहना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र धीमान समेत एनएसएस प्रभारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।