फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अक्षत की पहाड़ी नाटी गायन ने कार्यक्रम में बांधा खूब समां

विज्ञापन
राजगढ़ कालेज में स्वयं सेवी मुख्य अतिथि व अन्य लोग। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशिष्ट आवासीय शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश चौहान, अध्यक्ष पझोता स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति रहे। समारोह के विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल पुंडीर रहे।

प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा ने अपने स्वागत वक्तव्य में अतिथियों का अभिनंदन किया और कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज शर्मा ने सात दिवसीय शिविर का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवियों ने अत्यंत अनुशासन एवं परिश्रम के साथ प्रतिदिन महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता की और एक जड़ी-बूटी उद्यान की स्थापना कर उसे विकसित किया।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिदिन दोपहर बाद आयोजित शैक्षणिक सत्रों में विभिन्न संसाधन व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा, सेवा का महत्व, नशा-मुक्ति, यातायात नियम और सरकार की विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन


समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। स्वयंसेवी अक्षत द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी नाटी गायन ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया, वहीं अन्य स्वयंसेवियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संचालन एवं मंच व्यवस्था में स्वयंसेवियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें