फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कृतिका और रितिक चुने गए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
नैनाटिक्कर में एनएसएस ​शिविर के बाद स्वयंसेवी। स्रोत स्कूल।
विज्ञापन
नैनाटिक्कर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नैनाटिक्कर/सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनाटिक्कर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित हुआ। शिविर के समापन समारोह में समाजसेवी हितेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए स्वयंसेवियों को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये की धनराशि भेंट की।
एनएसएस प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवियों की कई गतिविधियां करवाई गईं। इसमें सर्वप्रथम स्कूल कैंपस की पूर्ण रूप से साफ-सफाई की गई जबकि नैनाटिक्कर स्थित अस्पतालों के आसपास भी साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, मछाड़ी गांव को गोद लेकर गांव के रास्तों तथा बावड़ियों की मरम्मत एवं साफ-सफाई की। इसके अलावा सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल भुरेश्वर महादेव मंदिर तथा सूढ़ देवता मंदिर में भी साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश आम जनमानस को दिया।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्याेनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक राजीव अग्रवाल ने बच्चों को प्रकृति पेड़-पौधों एवं कई फसलों एवं बीजों, थाना पच्छाद में कार्यरत एएसआई नरेश ने कानून संबंधी, शिक्षिका एवं समाजसेविका रीमा शर्मा ने कला और शिल्प तथा विद्युत बोर्ड में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अभिजीत सिंह ने विद्युत संबंधित जानकारियां स्वयंसेवियों को दी। इस दौरान छात्र वर्ग में ऋतिक ठाकुर व छात्रा वर्ग में कृतिका को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुनकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य संगीता भट्टी, महिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता सामाजिक शास्त्र कमला भारद्वाज, क्षेत्र के कई समाजसेवी तथा स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें