संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत उत्साह और ऊर्जा के साथ हुई। यह समस्त गतिविधियां एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक व कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल के निर्देशन में हुई। सुबह के सत्र में पूजा और विजय ने योग अभ्यास कराया, जिससे स्वयंसेवकों ने दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ की। इसके बाद साक्षी के निर्देशन में पारंपरिक पुराने खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में विवेक नेगी, श्रम निरीक्षक नाहन ने श्रम कानून, श्रमिक अधिकार, बाल श्रम एवं श्रमिक कल्याण विषय पर व्याख्यान दिया। पत्रकार सुभाष शर्मा ने पत्रकारिता की भूमिका और उत्तरदायित्व.., विषय पर व्याख्यान दिया। सायंकाल स्वयंसेवकों ने एनएसएस वाटिका और महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया।
-संवाद