रिंकू को बेस्ट कैंपर ब्वाय और दिया को बेस्ट कैंपर गर्ल चुना
-नाहन कॉलेज की एनएसएस इकाई का विशेष शिविर संपन्न
-प्राचार्य डॉ. वैभव कुमार शुक्ल ने की समारोह की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 और 2 की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. वैभव कुमार शुक्ल ने समापन समारोह की अध्यक्षता की।
रिंकू को बेस्ट कैंपर ब्वाय और दिया को बेस्ट कैंपर गर्ल चुना गया। पूजा को बेस्ट इन योगा, अनमोल और अजीत को बेस्ट इन मैस, विजय को बेस्ट इन डिसिप्लिन, साहिल को बेस्ट इन फोटोग्राफी, सरोजनी और कुमकुम को बेस्ट इन रिपोर्ट राइटिंग तथा साक्षी को बेस्ट मेमोरी का पुरस्कार दिया गया। साइबर स्क्वायड को बेस्ट ग्रुप घोषित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अमीषा, प्रिया, साक्षी, वंदना, पायल, रोशनी और सूरज सहित कई स्वयंसेवकों ने पहाड़ी, शास्त्रीय और लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। समापन समारोह में डॉ. देवराज, डॉ. विवेक नेगी, प्रो. भारती, प्रो. रीना चौहान, डॉ. यशपाल, डॉ. अनूप, डॉ. सुदेश और सुरेश सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।
शिविर का संचालन जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ट्विंकल के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि एनएसएस सलाहकार डॉ. सरिता बंसल ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिविर के दौरान प्रतिदिन योग, प्रार्थना सभा और प्रेरक संदेशों के साथ गतिविधियां हुईं। स्वयंसेवकों ने स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ शिव मंदिर परिसर में श्रमदान, नदी एवं जल स्रोतों की सफाई और एनएसएस वाटिका में कार्य किया। इसके अलावा गोद लिए गए गांव सैन की सेर, चबाहां और तालों में डिजिटल साक्षरता और साइबर सर्वे अभियान भी चलाया गया।
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों ने प्रेरक व्याख्यान दिए। इनमें सचिन शर्मा, प्रो. देवेंद्र, लेबर इंस्पेक्टर विवेक नेगी, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा, कलाकार चंदन शर्मा, पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक प्रवेश और एनआईसी होल्डर स्वयंसेवक हिमांशु शामिल रहे। संवाद