फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: त्रिलोकपुर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, स्वयंसेवक करेंगे विभिन्न गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में सात अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यवसायी एवं समाजसेवी अरुण वालिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, एनएसएस प्रभारी योगराज प्रवक्ता (अंग्रेजी) और सविता प्रवक्ता (अर्थशास्त्र) ने स्वयंसेवकों को शिविर की रूपरेखा से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा और सामुदायिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान एसएमसी प्रधान सहित विद्यालय के शिक्षक और एनएसएस स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें