सुरला स्कूल में एनएसएस शिविर के शुभारम्भ मौके पर मुख्यातिथि के साथ शिक्षक और स्वयं सेवी। संवाद
-अनुशासन और सेवा भावना से होगा व्यक्तित्व का विकास : राजीव सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य राजीव सैनी ने स्वयंसेवियों को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी शिविर के दौरान सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दें। शिविर में 13 छात्राओं और 12 छात्रों सहित 25 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। सात दिनों में विभिन्न सामाजिक, जागरूकता और श्रमदान गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी मोहन लाल शर्मा, सहयोगी सतिन्द्र कौर और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।-