फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कमरऊ में दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय पार्थ शर्मा की मौत

विज्ञापन
पांवटा साहिब शिलाई एनएच-707 पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कियाचक्का जाम। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, एनएच के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

दो किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगीं, एसडीएम कफोटा मौके पर पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर कमरऊ में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक हाइड्रा मशीन की टक्कर से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही कमरऊ पंचायत के उपप्रधान के इकलौते पुत्र पार्थ शर्मा (12) ने दम तोड़ दिया।
इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। एक वर्ष बाद भी एनएचएआई और ठेकेदार ने सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा नही किया है। इसी लापरवाही के चलते कमरऊ में जाम लगने और हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासी सिंघा राम शर्मा, दीपचंद तोमर, विनोद कुमार, मुंशी राम व दिनेश शर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम को दर्दनाक हादसा हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कमरऊ में एनएचएआई-ठेकेदार के निर्माण कार्य वाली एक हाइड्रा मशीन ने सड़क के साथ स्कूटी पर बैठे ग्राम खजियार निवासी पार्थ शर्मा (12) पुत्र सुरेश शर्मा को टक्कर मार दी। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर तुरंत ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे से आक्रोशित कमरऊ और आसपास गांवों के ग्रामीणों ने एनएच पर चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक वर्ष से एनएच, प्रशासन व ठेकेदार को लोग तंग सड़क को तय मानकों अनुसार चौड़ीकरण की मांग उठाते रहे हैं। अधिग्रहित की गई भूमि पर भी सड़़क बनाने व नालियों को तैयार करने में लापरवाही बरती गई है। ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चे को परिजनों
को उठाना पड़ा है।
चक्का जाम करने से दो किलोमीटर तक लंबी कतारें वाहनों की लग गई। इसमें सरकारी, निजी बसें व अन्य वाहन शामिल रहे। सिंघा राम शर्मा, दीप चंद को दिनेश शर्मा व विनोद ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना के लगभग 2 घंटे के बाद भी प्रशासन और पुलिस मौका पर नहीं पहुंची थी जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों ने पुलिस-प्रशासन व एनएच-ठेकेदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। बाद में एसडीएम कफोटा मौके पर पहुंचे। सड़क पर बैठकर चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था।

मामले की होगी उचित जांच : एनएस नेगी
-एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले पुष्टि की है। उन्होंने कहा सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा , एसएचओ पुुरुवाला व एसडीएम कफोटा मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बाक्स...
पीड़ित परिजनों को सौंपी 25 हजार फौरी सहायता राशि
- पटवारी कमरऊ अमित शर्मा ने रविवार देर शाम को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले। परिजनों को 25 हजार फौरी सहायता राशि प्रदान की गई है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें