फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व : पांवटा और नाहन में दावेदारों ने दिखाया दम, प्रधान पद के लिए 235 नामांकन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत कौलावालाभुड़ से प्रधान पद के लिए नामांकन भरने के बाद कोमल। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जिला परिषद वार्डों के लिए सात, पंचायत समिति के के लिए 59 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर वीरवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन भारी संख्या में उम्मीदवार नामांकन भरने उतरे। 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई और 3 बजे तक नामांकन चलते रहे। समय समाप्त हो जाने के बाद कुछ उम्मीदवार तो बिना नामांकन किए लौटे। अब शुक्रवार को नामांकन करेंगे।
निर्वाचन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रधान पद की बात करें तो कुल 273 ग्राम पंचायतों के लिए पहले ही दिन 235 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सबसे अधिक उत्साह पांवटा साहिब और नाहन ब्लॉक में दिखा, जहां क्रमशः 47 और 38 प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की। इसी तरह उप प्रधान पद के लिए भी जिले से 189 नामांकन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के ऊपरी सदन यानी जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए भी उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिले के 17 जिला परिषद वार्डों के लिए पहले दिन 7 नामांकन आए हैं, जबकि पंचायत समिति के 140 वार्डों के लिए कुल 59 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। जिले के 1641 पंचायत वार्ड सदस्यों के पदों के लिए पहले ही दिन 427 नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। इसमें पांवटा खंड 106 नामांकनों के साथ सबसे आगे है।
इनसेट -1
जिला परिषद के लिए 7 ने भरे नामांकन
जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। पहले दिन 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। राजगढ़ में दो, नाहन में एक, पांवटा साहिब, कमरऊ, संगड़ाह व पच्छाद में एक-एक नामांकन हुआ। पंचायत समिति की बात करें तो जिले के 8 विकास खंडों के कुल 140 वार्डों के लिए पहले दिन 59 नामांकन हुए। पहले दिन नाहन में 14, पच्छाद में 9, पावंटा साहिब में 8, संगड़ाह से 7, कमरऊ से 6 और राजगढ़, ददाहू व शिलाई से 5-5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
इनसेट -2
पंचायत प्रधान पद के लिए नामांकन के पहले दिन 235 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। पावंटा साहिब खंड में 49 पंचायतों के लिए पहले ही दिन सर्वाधिक 47 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। पच्छाद ब्लॉक में 35 पंचायतों के लिए 45 प्रत्याशियों ने नामांकन भरकर अपनी सक्रियता दर्ज कराई है। अन्य ब्लॉकों की बात करें तो नाहन में 38, संगड़ाह व राजगढ़ में 21-21, शिलाई में 24 और ददाहू ब्लॉक में 24 तथा कमरऊ में 15 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं।
विज्ञापन

उप प्रधान पद के लिए पहले दिन 189 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। नाहन और पावंटा साहिब ब्लॉक में सबसे ज्यादा 33-33 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं। राजगढ़ में 33, पच्छाद ब्लॉक में 26, ददाहू में 20, शिलाई में 20, कमरऊ ब्लॉक में 12, संगड़ाह में 13 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन की बात करें तो पहले ही दिन कुल 1641 वार्डों के लिए 427 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं। पावंटा साहिब खंड में 86, ददाहू में 38, संगड़ाह में 45, पच्छाद में 38, राजगढ़ में 31, पांवटा साहिब में 106, शिलाई में 44 तथा कमरऊ में 39 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें