फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनीश चौहान ने जिप वार्ड सतौन से भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर) जिला परिषद वार्ड 6 सतौन से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रजनीश चौहान ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। वीरवार सुबह रजनीश चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे। रजनीश चौहान सतौन पंचायत के दो बार प्रधान रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रजनीश चौहान के घर पर आए थे। नामांकन दाखिल करने के बाद सतौन में जनसभा का आयोजन किया गया। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर मजबूती से काम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव को हल्के में न लें। इस मौके पर पूर्व बीडीसी अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल अध्यक्ष साधुराम चौहान, नेत्र चौहान, सुनील चौहान, कुलदीप शर्मा, बलवीर पुंडीर, खजान सिंह नेगी, विजेंद्र ठाकुर व मोहन ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें