फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडल स्कूल गुलाबगढ़ में बच्चों को नहीं मिल रहा पानी

Tue, 22 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
विज्ञापन
पानी का संकट
विज्ञापन
 विकास खंड पांवटा की कुंडियों पंचायत के मिडल स्कूल गुलाबगढ़ में लंबे समय से पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने वाले करीब 300 बच्चों को घर से बोतलों में पानी भर कर ले जाना पड़ रहा है। विभाग को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन



कुंडियों पंचायत प्रधान सरवण सिंह, स्कूल एसएमसी प्रधान नासिर अली, वार्ड मेंबर इमरान अली, पूर्व वार्ड मेंबर जुल्फीकार, इंतजार अली, निसार अली, जहांगीर, तालिब अली व मोहम्मद हसन आदि ने बताया कि पेयजल किल्लत की शिकायत मिलने पर उन्होंने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो देखा कि स्कूल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। अभिभावक अपने बच्चों को घर से पानी बोतलों में भरकर दे रहे हैं।

पानी के अभाव में स्कूल के शौचालयों में भी गंदगी पसरी हुई है जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
पंचायत प्रधान ने कहा कि स्कूल में मौजूद शिक्षकों द्वारा जब उन्हें इस बारे में अवगत करवाया गया तो उन्होंने पांवटा विकास खंड अधिकारी को इस बारे में बताया था, जिस पर उन्होंने हैंडपंप से मोटर लगाकर पानी लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन हैंडपंप के सूखने से अब समस्या और अधिक विकराल हो गई है। उन्होंने विभाग एवं प्रशासन से स्कूल में पानी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें