फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डिपो में दो महीने से नहीं हुई दालों की आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी डिपो में दो महीने से नहीं हुई दालों की आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

-दाल नहीं मिलने से बाजार से महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। जिले के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को दो महीने से डिपो में दालें नहीं मिल रही हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को बाजार से महंगे दाम पर दालें खरीदकर परिवार की जरूरत पूरी करनी पड़ रही है। अगस्त में भी अभी तक सरकारी डिपो में दालें उपलब्ध नहीं हुई हैं।
दालों के टेंडर नहीं लग पाने के कारण दो महीने से डिपो से दालें नहीं मिल पाई हैं। इससे सस्ते राशन की सुविधा पर निर्भर परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकारी डिपो से मिलने वाली दालें बाजार की तुलना में कम कीमत पर मिलती हैं, जिससे परिवार की रसोई का खर्च संभालने में राहत मिलती है।
विज्ञापन

बजगा पंचायत के वार्ड सदस्य तेजवीर शर्मा सहित राशन कार्ड उपभोक्ता देव स्वरूप शर्मा, कामराज, दिलीप सिंह, राजीव कुमार, राहुल शर्मा, नरेश कुमार और नागेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें दो महीने से सरकारी डिपो से दालें नहीं मिल पाई हैं। तीन महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक दालों की सुविधा बहाल नहीं हुई है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम के जिला क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश नड्डा ने बताया कि 12 अगस्त को अगस्त माह की दालों की आपूर्ति के लिए ऑर्डर लगा दिया है। दो-तीन दिनों के भीतर जिले में दालों की सप्लाई पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद दालों को सभी सरकारी डिपो तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें