फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर पार्षद विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल

विज्ञापन
पार्षद विक्रम वर्मा
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर पार्षद विक्रम वर्मा ने उठाए सवाल
अधिकारी से नाहन में पानी की आपूर्ति सुचारू न होने पर जताया असंतोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 2 के पार्षद विक्रम वर्मा ने शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू न होने का मामला जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष राणा से उठाया है। पार्षद ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देने के साथ ही उनसे फोन पर इस बारे लंबी चर्चा की।
पार्षद विक्रम वर्मा ने कहा कि शहर में मनमर्जी से पानी की आपूर्ति की जा रही है। कई जगह पर कई-कई घंटे और यहां तक कि रात को भी पानी दिया जा रहा है। जबकि कई इलाकों में लोग पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के एसडीओ स्तर के अधिकारी मामले का संज्ञान न होने की बात कर रहे हैं, जो बड़ी हैरत की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक डाॅ. राजीव बिंदल के समय पर पूरे शहर में पानी की आपूर्ति सही ढंग से की जाती रही। लोगों को न तो पानी की दिक्कत हुई और न ही कहीं से कोई शिकायत ही सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद विक्रम वर्मा ने चर्चा के दौरान कई इलाकों में पानी की हो रही बंदरबांट से भी अधिकारी को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि यदि पानी की बंदरबांट बंद न हुई और लोगों को सुचारू पानी न मिला तो भाजपा को आंदोलन करना करेगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें