फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मकानों की चौखट से ऊपर हो गई गलियों की ऊंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मकानों की चौखट से ऊपर हो गई गलियों की ऊंचाई
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर 13 में गलियों के पुनर्निर्माण करते समय नियमों की अनदेखी
गलियों में ऊपरी परत हटाए बिना किया जा रहा कार्य
युवा विकास क्लब ने जताया रोष, नाहन में बैठक करके कई मुद्दों की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 13 समेत दूसरे क्षेत्रों में गलियों का पुनर्निर्माण करते समय ऊपरी जर्जर परत हटाए बिना ही सीमेंट की नई परत डाली जा रही है। इससे साल दर साल गलियों की ऊंचाई ऊपर उठती जा रही है। ऐसा होने से लोगों के घरों की चौखट तक नीचे रहे गई है। इससे लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस मुद्दे को लेकर युवा विकास क्लब श्री वाल्मीकि नगर नाहन की अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजेश ने की, जबकि पूर्व प्रधान हरीश कल्याण विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में गलियों के पुनर्निर्माण करते समय लोगों को पेश आ रही दिक्कतों का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

प्रधान राजेश व पूर्व प्रधान हरीश कल्याण ने कहा कि वार्ड नंबर 13 में गलियों का पुनर्निर्माण करते समय पुरानी परत उखाड़े बिना ही सीमेंट की नई परत डाली जा रही है। इससे गलियों की ऊंचाई, घरों की चौखट से ऊपर हो गई है। ऐसा होने से बरसात में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
बैठक में इस मांग को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिलने पर भी सहमति बनी।
बाक्स
पानी की टंकी में जल आपूर्ति करने वाली पाइप की जाए दुरुस्त
युवा विकास क्लब की बैठक में माता मदानन मंदिर के समीप बस स्टॉप पर पूर्व पार्षद गौरी दत्त द्वारा जनहित में बनाई पेयजल टंकी का लाभ लोगों को न मिलने पर भी चर्चा हुई। प्रधान राजेश ने कहा कि इस टंकी की पाइप लाइन लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं कर रही है। इससे बस स्टॉप से बस पकड़ने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में पाइप लाइन जल्द से जल्द ठीक करने की भी मांग की गई। इस मौके पर प्रधान राजेश, पूर्व प्रधान हरीश कल्याण, मनोज, नीरज, मोनी, आशीष, सोनू, अनिल, ईशान, सावन, सूरज, नरेश कल्याण, दीपक, मयंक, काली, शानू, रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-बाक्स
कार्यकारी अधिकारी को सौंपा मांग पत्र
युवा विकास क्लब ने बैठक के दौरान नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी को दोनों मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इसके माध्यम से क्लब ने गलियों का पुनर्निर्माण करते समय पुरानी परत को हटाने और माता मदानन मंदिर के समीप बस स्टॉप पर बनी पेयजल टंकी में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें