फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में आधा दर्जन पशु औषधालयों में फार्मासिस्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की करीब 6 पंचायतों के पशुपालकों को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना
विज्ञापन

पशु औषधालय में पद रिक्त होने पर अधिकतर लटके रहते हैं ताले
संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन पशु चिकित्सालय के अंतर्गत आधा दर्जन पशु औषधालय बिना फार्मासिस्ट के चल रहे हैं। इसका भार सतौन पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट पर पड़ रहा है। पशु औषधालय में फार्मासिस्ट न होने के कारण ताले लटके हुए हैं। इस कारण करीब 6 पंचायतों के पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गम क्षेत्र कांटी मशवा, कोड़गा, सखौली, भजौन, चौकी मृगवाल और पौका पशु औषधालय में कई वर्षो से फार्मासिस्ट के पद खाली पड़े हुए हैं। इस कारण क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं का उपचार करवाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांटी मशवा पंचायत के प्रधान काहन सिंह, उपप्रधान प्रदीप कुमार, कोड़गा पंचायत की प्रधान लीला देवी, पौका पंचायत प्रधान जय प्रकाश चौहान, सखौली पंचायत प्रधान अमरा देवी आदि ने बताया कि हमारे पशु औषधालय में कई वर्षों से फार्मासिस्ट के पद खाली हैं। इसके बारे में कई बार पंचायत की ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग और सरकार को भेज चुके हैं लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि आधा दर्जन पशु औषधालय में फार्मासिस्ट के पद खाली होने के कारण सतौन पशु चिकित्सालय में तैनात फार्मासिस्ट पर इसका भार पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पशु पालकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए सरकार को जल्द ही पशु औषधालय में खाली पड़े पदों को भरा जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन



पशुपालन विभाग नाहन के उपनिदेशक रेणू स्लारिया ने बताया कि पशु औषधालय में खाली पड़े पदों को भरने के बारे में समय-समय पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाती रही है। आगे की कार्रवाई विभागीय उच्च स्तर पर ही होनी है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें