तीन मोहल्लों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाइट) में बिजली की तारों की मरम्मत कार्य के चलते 23 मार्च को शहर के रानीताल, सुंदरबाग कलोनी, ढाबों मोहल्ला में बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। एसडीओ संतोष कुमार ने यह जानकारी देते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।