फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार अपने तीन साल के कार्यों का ब्योरा हिमाचल की जनता को दे : बिंदल

विज्ञापन
सैनवाला मुबारिकपुर में संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


सैनवाला मुबारिकपुर में भाजपा की मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल का जनमानस वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। समाज का हर वर्ग मान चुका है कि इन तीन सालों में हिमाचल प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। कांग्रेस सरकार को अपने तीन साल के कार्यों का ब्योरा हिमाचल की जनता के सामने रखना चाहिए।

बिंदल रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत माता कटासन मंडल की सैनवाला मुबारिकपुर में आयोजित संगठनात्मक बैठक में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी कार्यप्रणाली से आमजन का व्यक्तिगत अहित होने के साथ ही समाज का सामूहिक अहित भी हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सब ओर विकास बंद है और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने तीन साल झूठ बोलकर बिता दिए हैं और केवल भाजपा को गाली देने में लगा दिए हैं।

बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के समक्ष कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बताए कि हिमाचल में दो हजार, स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थान क्यों बंद कर दिए। सरकार ने डेढ़ लाख स्वीकृत पदों को क्यों समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख सरकारी पदों को समाप्त करके कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ क्यों धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटी के हिसाब से पहली कैबिनेट में एक लाख और पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी थीं। आज भी बेरोजगार युवा नौकरी का इंतजार कर रहा है, जबकि सरकार कहीं वन मित्र, कहीं पशु मित्र, रोगी मित्र लगाकर पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी व अन्य पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भाजपा कटासन मंडल एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें