फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में 16 मई को होगा एनआईएसए का राष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के 20 से अधिक राज्यों से शिक्षाविद, स्कूल संचालक एवं शिक्षा प्रतिनिधि भाग लेंगे
विज्ञापन


देशभर से आए सभी शिक्षाविद एवं प्रतिनिधि द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब का करेंगे भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पावन एवं ऐतिहासिक नगरी पांवटा साहिब में 16 मई 2026 को नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस (निसा) का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में देशभर के 20 से अधिक राज्यों से शिक्षाविद, स्कूल संचालक एवं शिक्षा प्रतिनिधि भाग लेंगे। देशभर से आए सभी शिक्षाविद एवं प्रतिनिधि द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब का भ्रमण करेंगे।

सम्मेलन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न होंगे। चुनाव प्रक्रिया एनआईएसए के बायलॉज के अनुसार चुनाव अधिकारी एडवोकेट अनिंद्र सिंह पंढेर की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, निजी विद्यालयों से जुड़े मुद्दों तथा “विकसित भारत” के लक्ष्य को साकार करने में शिक्षा की भूमिका पर व्यापक चर्चा होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।

सम्मेलन की मेजबानी एनआईएसए हिमाचल प्रदेश इकाई की ओर से की जा रही है। कार्यक्रम का संचालन हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री गुलशन कुमार तथा नरेंद्र पाल सिंह नारंग, प्रबंध निदेशक द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि 17 मई 2026 को देशभर से आए सभी शिक्षाविद एवं प्रतिनिधि द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उनका विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें