फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नये सिरे से लगा डूंगाघाट-बागथन और बनाड़-बोहलघाट सड़क का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग का दावा, इस बार गर्मी शुरू होते ही पक्की कर दी जाएंगी सड़कें
विज्ञापन

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ने वाली डूंगाघाट-बागथन और बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क को पक्का करने के लिए तीसरी बार नये ठेकेदार को टेंडर दिया गया है। विभाग ने दूसरे ठेकेदार के भी टेंडर रद्द कर दिए हैं। पहले ठेकेदार के बाद दूसरे ठेेकेदार की ओर से भी सड़क का काम शुरू नहीं करने पर लोक निर्माण विभाग ने ये कड़ा कदम उठाया है। अब विभाग मार्च में दोनों सड़कों को पक्का करने का दावा कर रहा है।

सनद् रहे कि 13 किलोमीटर लंबी डूंगाघाट-बागथन सड़क हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार के गृह क्षेत्र को जोड़ती है, लेकिन आज तक इस सड़क को किसी भी सरकार ने किसी ऐसी योजना में नहीं जोड़ा, जिससे क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को फायदा हो सके।
विज्ञापन


जबकि यह सड़क सराहां पहुंचने के लिए सबसे कम दूरी की सड़क है और सैनधार क्षेत्र के अधिकतर लोग इसी सड़क के माध्यम से आवाजाही करते हैं। इस सड़क के माध्यम से बजगा, बागथन, लाना बांका, डिंगर किन्नर, नहर स्वार इत्यादि पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं।

बजगा पंचायत प्रधान मानसिंह, उपप्रधान जयप्रकाश ने बताया कि डूंगाघाट-बागथन सड़क 1974-75 में हिमाचल निर्माता की ओर से बनाई गई थी। उनका मकसद था कि इस क्षेत्र का दूध, सब्जी, फल बाजार में बिके और उन्हें इस सड़क की सुविधा मिल सके। उन्होंने सरकार व विभाग से मांग की कि इस सड़क को किसी ऐसे बजट में डाला जाए ताकि इसके तीखे मोड़ को खत्म करके इसे चौड़ा भी किया जा सके।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के अलावा बनाड़-गागल शिकोर-बोहलघाट सड़क की भी खस्ता हालत है। इसलिए इसे भी शीघ्र पक्का करवाया जाए। उन्होंने इन दोनों सड़कों का कार्य किसी ऐसे ठेकेदार को देने की मांग की जो समय पर इस कार्य को पूरा कर सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिलीप सिंह कोंडल ने बताया कि इस सड़क को पक्का करने का कार्य जिन दो ठेकेदारों द्वारा लिया गया था, उनके देरी से काम करने के कारण टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। अब नए ठेकेदार को यह कार्य अवार्ड हुआ है, गर्मी शुरू होने के साथ ही यह दोनों सड़कें पक्की कर दी जाएंगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें