नए पाठ्यक्रम, डीएससी, एसईसी, और एमडीसी जैसे कोर्सों के अंक वितरण की विस्तृत जानकारी दी
श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के रसायन विज्ञान विभाग ने किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के रसायन विज्ञान विभाग के केमिग्र्रीन क्लब की ओर से बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए परिचय सह स्वागत सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमएससी तृतीय सत्र की छात्रा भावना की ओर से मां सरस्वती वंदना से हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता जोशी ने मुख्यातिथि का स्वागत बैज पिनिंग एवं पौधा भेंट कर किया। लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा भाटी ने मुख्यातिथि का परिचय दिया।
इस अवसर पर डॉ. पूजा भाटी ने विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान विभाग की कार्यशैली, एनईपी-2020 के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम तथा डीएससी, एसईसी, एमडीसी जैसे कोर्सों के अंक वितरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली को भी सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने छात्रों को केमिग्र्रीन क्लब से जुड़कर ग्रीन केमिस्ट्री अपनाने और सतत विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा मंच संचालक भावना और आर्यन की ओर से की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष याशिका, एमएससी तृतीय सत्र ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पिछले वर्ष की गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। यह प्रेजेंटेशन टेक स्क्वाड लीडर रवीना की ओर से तैयार किया गया था।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बिनीता, बीएससी तृतीय वर्ष, सोशल सचिव मोहम्मद अनीश, बीएससी तृतीय वर्ष, जनरल सचिव रिंकू, बीएससी द्वितीय वर्ष को नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में रवीना - टेक स्क्वाड लीडर, मोहम्मद अरमान - आर्ट स्क्वाड लीडर, साक्षी देसाई - कल्चरल स्क्वाड लीडर, कृष्णा - टीचिंग स्क्वाड लीडर, अम्बालिका - क्लास मैनेजमेंट लीडर, ईशान खान - रिसोर्स मैनेजमेंट लीडर, भावना एवं आर्यन - स्टेज कंडक्ट स्क्वाड लीडर तथा नेहा - प्लांटेशन स्क्वाड लीडर शामिल हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चौहान ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए एनईपी-2020 के मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ क्लब की गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। कार्यक्रम में प्रो. प्रीती, प्रो. उत्तमा पांडे, प्रो. चीनू बंसल, एसएलए गुलाब सिंह मांटा एवं लैब असिस्टेंट प्रताप आदि मौजूद थे।
श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब के रसायन विज्ञान विभाग के कार्यक्रम में भ