फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हिमाचल में कागजों तक ही सीमित रह गई नई खेल नीति की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में कागजों तक ही सीमित रह गई नई खेल नीति की घोषणा
विज्ञापन

नई खेल नीति के लागू नहीं होने से हजारों खिलाड़ियों का भविष्य दांव पर
भर्तियों में अतिरिक्त अंक और बेहतर खेल सुविधाओं से वंचित खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की खेल नीति में संशोधन करके नई खेल नीति बनाने की घोषणा कागजों तक ही सीमित रह गई है।
नाहन के हिंदू आश्रम निवासी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट्स एसके गुप्ता ने बताया कि नई खेल नीति को लेकर वह दो बार खेल विभाग के निदेशक से पत्राचार कर चुके हैं। उन्होंने 11 अक्तूबर 2022 और 12 जनवरी 2023 को आरटीआई एक्ट के तहत नई खेल नीति लागू करने को लेकर जानकारी मांगी थी। उनकी ओर से मिले जवाब में इसे जल्दी लागू करने की बात कही गई है। यही बात मुख्यमंत्री भी कर रहे हैं लेकिन इसे जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में निराशा है।
विज्ञापन

एसके गुप्ता ने बताया कि तत्कालीन खेल मंत्री ने नई खेल नीति को लेकर एक कमेटी का गठन करके हरियाणा भी भेजा था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंनेे बताया कि यदि दूसरे राज्यों की तरह हिमाचल में भी नई खेल नीति लागू हो तो खिलाड़ियों का भविष्य संवर सकता है। नई खेल नीति में जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी और अकादमिक दाखिलों के समय अतिरिक्त अंक मिल पाएंगे। वहीं बेहतर खेल सुविधाएं भी नसीब होंगी। आरटीआई एक्टिविस्ट एसके गुप्ता, युवा खिलाड़ी, मोहित, अरनव, आकाश, विंकेश, सूरज नारनोल आदि ने प्रदेश सरकार से नई खेल नीति की घोषणा को तत्काल जमीनी स्तर पर लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें