फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. परमार की जन्मस्थली को जोड़ने वाली सड़कें जल्द संवरेंगी

Sun, 31 Jan 2016 06:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जन्मस्थली को जोड़ने वाली सड़कों को विभाग जल्द प्राथमिकता के आधार पर संवारेगा। विभाग ने डुंगाघाट-बागथन तथा बनेठी-राजगढ़ सड़क को पक्का करने के लिए वार्षिक देखरेख कार्य योजना यानी एनुअल मेंटेनेंस प्लान में शामिल किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्व. परमार की जन्मस्थली के आसपास की आधा दर्जन पंचायतों के लोगों ने क्षेत्र की खस्ता हालत सड़कों को देखते हुए बीते दिन लोनिवि को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था। मांग की थी कि यदि क्षेत्र की सड़कों को तय सीमा के भीतर नहीं सुधारा गया तो ग्रामीण स्वयं लाव लश्कर के साथ सड़कों को ठीक करने का कार्य शुरू कर देंगे। साथ ही जब तक सड़कें ठीक नहीं हो जाती हैं सड़कों पर कार्य करने को डटे रहेंगे।

ग्रामीणों ने समस्या रखते हुए कहा था कि क्षेत्र की सड़कों की समय पर टारिंग नहीं की जाती। यदि टारिंग होती भी है तो वह मात्र कुछ ही दिनों में उखड़ कर बाहर आ जाती है। इसके अलावा सड़कों पर भारी मात्रा में बड़े-बड़े गड्ढे भी हैं जो पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों के लिए भी परेशानी बने हैं।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि ग्रामीणों की चेतावनी को विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने मांग पर कार्रवाई करते हुए उक्त सड़कों को एनुअल मेंटेनेंस प्लान में डाल दिया। विभाग के इस कदम से जहां उक्त सड़कों के जल्द ठीक होने की उम्मीद जगी है वहीं लंबे समय से चली आ रही लोगों की मांग पर भी कार्रवाई होने उम्मीद बढ़ी है।
बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने वास्तविकता सामने लाने के लिए क्षेत्र की सड़कों के बारे विभाग को लोगों की समस्या से अवगत कराया था। विभाग ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डुंगाघाट-बागथन तथा बनेठी-राजगढ़ को अपनी वार्षिक योजना में डाल दिया।
डुंगाघाट-बागथन सड़क के साढ़े पांच किलोमीटर हिस्से को सबसे पहले ठीक करवाया जाएगा। इसके बाद बनेठी-राजगढ़ सड़क का 12-15 किमी हिस्सा भी पक्का किया जाएगा। विभाग ने योजना का पूरा प्राक्कलन बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
बाक्स.....
प्रारूप बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया
स्थानीय लोगों ने जिन सड़कों की हालत को सुधारने की मांग रखी थी। उन्हें एनुअल मेंटेनेंस प्लान में डाला गया है। पूरा प्रारूप बनाकर उच्च अधिकारियों को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

                - प्रकाश चंद, सहायक अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें