फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गोवा बाड़ी पाठशाला का होगा अपना भवन, प्राक्कलन तैयार

विज्ञापन
मंदिर सराय में चल रहा गोवा बाड़ी सरकारी प्राथमिक स्कूल। संवाद
विज्ञापन
हरकत में आया शिक्षा विभाग, मंदिर की सराय में चल रहा है स्कूल
विज्ञापन


29 लाख से तैयार होंगे चार कमरे, रसोईघर और दो शौचालय बनेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की रास्त पंचायत की प्राथमिक पाठशाला गोवा बाड़ी स्कूल को जल्द भवन नसीब होगा। यह स्कूल पिछले एक साल से मंदिर सराय में चल रहा है। ग्रामीणों की मदद से चल रहे इस सरकारी स्कूल में एक शिक्षक के अलावा कोई भी मूलभूत सुविधा सरकार ने उपलब्ध नहीं करवाई गई है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होते ही न केवल सरकार का ध्यान स्कूल की तरफ गया, बल्कि शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस स्कूल के बारे में सारी जानकारी अधिकारियों से ली और स्कूल में तैनात शिक्षक के मोबाइल पर भी संपर्क किया। 72 घंटों के भीतर ही इस स्कूल के भवन का प्राक्कलन तैयार हो गया। 29 लाख रुपये से इस स्कूल के भवन का निर्माण किया जाएगा। 13 बिस्वा जमीन पहले ही शिक्षा विभाग के नाम हो चुकी है। अब इस भूमि पर चार कमरे, एक रसोईघर और दो शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि गोवा बाड़ी स्कूल वर्ष 2022 में खोला गया था। तब से आज तक इसकी कोई सुध नहीं ली। यहां तक कि स्कूल को कोई सरकारी सहायता आज तक नहीं मिल पाई। स्कूल को कुर्सी, मेज, टाट पट्टी के अलावा दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) बनाने के लिए भी बर्तन ग्रामीणों ने मुहैया करवाए हैं। स्कूल में 27 छात्र अध्ययनरत हैं। स्कूल मंदिर की सराय और उसकी छत पर चल रहा है। शिक्षा खंड अधिकारी गुमान सिंह में बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा आयोग (आरएमएसए) के कनिष्ठ अभियंता ने प्राक्कलन तैयार कर दिया है। 29 लाख के प्राक्कलन में स्कूल के चार कमरे, एक रसोई और दो टॉयलेट बनाए जाएंगे। विभाग को प्राक्कलन भेज दिया है।

मंदिर सराय में चल रहा गोवा बाड़ी सरकारी प्राथमिक स्कूल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें